Uttarakhand News

भागीरथी नदी से पानी भरने गई महिला पति की आंखों के सामने बह गई

Ad

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। नारायणपुरी बड़कोट की रहने वाली कस्तूरी देवी गंगाजल भरने के लिए उजेली घाट गई थीं, जहां भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कस्तूरी देवी अपने खांड गांव की निवासी भाभी के घर आई हुई थीं। बुधवार दोपहर बाद वह अपने पति के साथ गंगाजल लेने घाट पर पहुंचीं। जल भरते समय उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। उनके पति ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाया…लेकिन कुछ ही पलों में कस्तूरी नदी की धार में ओझल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हालांकि लगातार बढ़ते नदी के जलस्तर की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कतें आई।

बारिश के चलते इन दिनों राज्य की नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है…जिससे राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top