Pauri News

कोटद्वार में पोकलेन से युवक की मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Ad

कोटद्वार: कोटद्वार में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक युवक की पोकलेन मशीन से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सड़क निर्माण कार्य में जुटी पोकलेन मशीन के ऑपरेटर ने अंजाम दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा जब युवक का शव राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार लाया गया, तो परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और साफ़ कह दिया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top