Rudraprayag News

घर छोड़ नाबालिग प्रेमी के पास पहुंची युवती, शादी की जिद ने बढ़ाई परिवार की टेंशन

Rudraprayag News
Ad

Rudraprayag News | Love Story | Child Marriage | Uttarakhand News | Child Helpline | Counseling | Viral News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। यहां 20 साल की एक युवती अपने 19 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ने पर लड़के के परिवार ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया…जिसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

टिहरी गढ़वाल की रहने वाली युवती घर छोड़कर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ही शादी करेगी।

लड़के की उम्र 21 साल से कम होने के कारण परिवार को कानूनी कार्रवाई का डर सताने लगा। इसके बाद परिजनों ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी Vishal Mishra के नेतृत्व में चल रहे बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत संयुक्त काउंसलिंग टीम बनाई गई। इसमें वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य शामिल रहे।

काउंसलिंग के दौरान युवती को समझाया गया कि उसका यह फैसला नाबालिग लड़के और उसके परिवार के लिए कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है। वहीं लड़के को भी बताया गया कि 21 वर्ष से पहले विवाह कानूनन मान्य नहीं है।

इसके बाद युवती के परिजनों से भी बात की गई। परिवार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि घर लौटने पर युवती के साथ किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं होगा। दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि जिले में बाल विवाह रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top