Bageshwar News

बागेश्वर के आकाश जोशी ने दिखाई युवाओं को राह…बिना कोचिंग के ही पास किया UPSC का एग्जाम

Ad

बागेश्वर: अगर हमारे अंदर कुछ कर गुजरने की लगन हो और मेहनत करने का जज्बा हो तो हम सफलता की किसी भी सीढ़ी को आसानी से पार कर सकते हैं। ऐसी ही एक मिसाल बागेश्वर के आकाश जोशी ने पेश की है। आकाश जोशी ने बिना किसी कोचिंग के ही यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मूल रूप से गरुड़ बागेश्वर के निवासी आकाश जोशी वर्तमान में दिल्ली के करमपुरा में रहते हैं। आकाश जोशी ने अपनी मेहनत से अपना सपना तो साकार किया ही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार को भी गौरवान्वित महसूस करवाया है। दरअसल आकाश जोशी ने 337 रैंक के साथ यूपीएससी का एग्जाम क्लियर कर लिया है।

गौरतलब है कि यह आकाश का तीसरा प्रयास था। तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी पास कर ली है। पहाड़ के आकाश जोशी ने दिल्ली से ही पढ़ाई करते हुए पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनके परिवार की बात करें तो अकाश के पिता खुद का व्यवसाय चलाते हैं। जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। बेटे की उपलब्धि से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top