Uttarakhand News

ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरा आंचल, पांच से 50 करोड़ तक पहुंचा डेयरी फेडरेशन का टर्नओवर

Ad

Uttarakhand news: आंचल ब्रांड मौजूदा समय में उत्तराखंड के लोगों की पहली पसंद है। दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता से लेकर अलग अलग वैरायटी ने इसे अन्य कंपनियों से कहीं आगे कर दिया है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के सधे हुए नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों के योजनाबद्ध होकर काम करने ने आंचल को आज की तारीख की सबसे विशेष ब्रांड बना दिया है। ( Aanchal brand becomes people’s first choice in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

टर्नओवर 5 करोड़ से बढ़ कर 50 करोड़ पहुंचा

एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा की जा रही मार्केटिंग गतिविधियों से फेडरेशन का टर्नओवर पांच करोड़ से बढ़ कर लगभग पचास करोड़ तक पहुंच गया है। फेडरेशन द्वारा अन्य राज्यों के फेडरेशन की भांति प्रदेश में दुग्ध व दुग्ध पदार्थो का विपणन स्वयं से किया जा रहा है। (Turnover increased from 5 crore to 50 crore)

आंचल द्वारा वैल्यू एडेड मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क, टेट्रा पैक लस्सी, टेट्रा पैक छाछ, टेट्रा पैक दूध व क्रीम तथा शहद की मार्केटिग प्रारंभ की गई, जिससे फ्लश सीजन में दुग्ध उत्पादकों से उचित दर पर दूध खरीद संभव हो पाया है। इन्हीं गतिविधियों से फेडरेशन का टर्नओवर पांच करोड़ से बढ़ कर लगभग पचास करोड़ तक पहुंच गया है, जो कि आंचल के इतिहास में बहुत बड़ी सफलता है।

चार धाम मार्ग पर आंचल कैफे स्थापित किए

इसके अलावा इस बार चार धाम यात्रा मार्ग पर आंचल कैफे स्थापित किए गए हैं। प्रथम चरण में केदारनाथ जी मार्ग पर छह कैफे स्थापित कर स्थानीय नवयुवकों को रोजगार के साथ साथ उच्च गुणवत्ता का आंचल दुग्ध व उत्पाद तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। ( Aanchal Cafes started in Chardham Road )

अच्छी बात यह है कि सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में आंचल के प्रयोग करने की क्षमता ने रफ्तार पकड़ी है। समय समय पर नवाचार किए जा रहे हैक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द आंचल का फैमिली पैक भी मार्केट में आने वाला है। कुल मिलाकर यह कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की कार्य कुशलता ही है कि आंचल ने लोगों की आंखों में अलग विश्वास पैदा कर लिया है और लगभग सभी घरों में जगह बना ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top