Uttarakhand News

अब बाजार में आंचल की आइसक्रीम भी आएगी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जल्द करेंगे लॉन्च

Ad

हल्द्वानी: गर्मियों के दिनों में ठंडे उत्पादों की मार्केट अचानक से बढ़ जाती है। लस्सी, छांछ, कुल्फी और आइसक्रीम तो जैसे लोगों को हर दिन, हर पहर चाहिए। आइसक्रीम बनाने वाली कंपनियां गर्मियों के सीजन में रिकॉर्ड कमाई करती हैं। ऐसे में अब आंचल भी पीछे क्यों रहे। अब आंचल द्वारा बाल मिठाई और तमाम उत्पादों के बाद आइसक्रीम बनाने की भी तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि निजी कंपनियों के मुकाबले आंचल ब्रांड आधुनिक प्रयासों में थोड़ा पीछे रह गया है। जहां बाकी कंपनियां नए-नए प्रोडक्ट्स बना रही हैं। वहीं, आंचल अभी पुराने कुछ प्रोडक्ट पर ही जोर दे रहा है। लेकिन अब आंचल की ओर से आइसक्रीम भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

दरअसल आंचल अब कैंडी आइसक्रीम, डिब्बे वाली आइसक्रीम, फ्लेवर्ड ब्रिक आदि बाजार में बेचने की तैयारी पूरी कर चुकी है। डेयरी विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आंचल द्वारा बनाई गई आइसक्रीम में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि समय-समय पर यह चर्चा होती आई है कि निजी कंपनियों द्वारा आइसक्रीम में कैमिकल मिलाए जाते हैं। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन आंचल शुद्ध दूध से बिना मिलावट की आइसक्रीम तैयार कर रहा है। जिससे लोगों को सिर्फ अच्छा स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता भी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा जल्द ही आइसक्रीम को लॉन्च करेंगे। सहायक डेयरी निदेशक राजेंद्र चौहान ने जानकारी दी और बताया कि देहरादून में आइसक्रीम का ट्रायल चल रहा था। जो कि सफल भी हो गया है। जल्दी यहां से सभी जिलों को आइसक्रीम सप्लाई की जाएगी। दुग्ध मंत्री द्वारा आने वाले दिनों में आइसक्रीम को लांच किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top