Nainital-Haldwani News

अब आंचल ने दिया आम आदमी को झटका, दूध से लेकर पनीर तक सब हुआ महंगा

Ad

हल्द्वानी: दीपावली से ठीक पहले आंचल ने लोगों को झटका दिया है। आंचल ने दूध समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लालकुआं ने दामों में बढ़ोत्तरी की है। 20 अक्टूबर से लागू होने वाली यह बढ़ोतरी त्योहार से पहले आम आदमी पर कहीं ना कहीं भारी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अब एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपए से बढ़ा कर 64 रुपए की गई है। स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 रुपए से बढ़कर 53 रुपए का होगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड दूध (आधा लीटर) अब 26 की जगह 27 रुपए जबकि टोन्ड दूध (एक लीटर) 47 की जगह 50 रुपए का हो जाएगा।

इसके साथ ही डबल टोन्ड दूध (एक लीटर) 46 की जगह 48 रुपए, पहाड़ी गाय का दूध (आधा लीटर) अब 25 की जगह 27 रुपए का मिलेगा। बता दें कि जो 200 ग्राम का पनीर का पैकेट पहले 70 रुपए का मिल जाता था, अब उसके लिए पांच रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे और एक किलो पनीर के रेट भी 340 से बढ़कर 370 रुपए हो गए हैं।

सभी उत्पादों के रेट की लिस्ट नीचे दी गई है। बता दें कि यह बढ़ोत्तरी 20 अक्टूबर से लागू होगी। नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा ने जानकारी दी और बताया कि महंगाई और उत्पादकों के दूध के दामों में हुई वृद्धि के बाद नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ को भी दूध के दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ी। बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top