Dehradun News

आप नेता कर्नल कोठियाल को मिली सरकारी नौकरी, लंच बॉक्स लेकर पहुंचे सचिवालय

आप नेता कर्नल कोठियाल को मिली सरकारी नौकरी, लंच बॉक्स लेकर पहुंचे सचिवालय
Ad

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश के चुनावी मैदान पर उतरने से रोमांच दोगुना हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के प्रदेश में कदम रखने के बाद से ही राजनीति गर्म हो चली है। कभी फ्री बिजली तो कभी तत्कालीन सीएम को उपचुनाव में चैलेंज दे देना, आप पार्टी लगातार नजरों में बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार फिर से एक नया मामला सामने आया है। दरअसल आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल सचिवालय में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे। बता दें कि कर्नल कोठियाल के मुताबिक उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है।

अब हुआ ये कि ज्वाइन करने के मौके पर कर्नल कोठियाव ऑफिस पहुंच गए। अजय कोठियाल अपने साथ लंच बॉक्स भी लेकर आए थे। इसी दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधना भी शुरू कर दिया। आप नेता का कहना है कि नौकरी के नाम पर उनसे 25 हजार रुपए की डोनेशन मांगी गई।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे इस तरह के काम हो रहे हैं। इस दौरान यहां काफी गर्मा गर्मी हो गई थी। बहरहाल इस संबंध में कर्नल सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों से बातचीत करने गए हैं। उनका आरोप है कि आम आदमी को भी इसी तरह परेशान किया जाता होगा।

गौरतलब है कि कर्नल अजय कोठियाल ने वास्तव में नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें 25 हजार रुपए देकर नौकरी मिल भी गई। इसी सच्चाई को उजागर करने और सरकार को घेरने के इरादे से आप नेता आज सचिवालय में पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top