Election Talks

AAP ने जारी किया वचन पत्र, उत्तराखंड से किया छह नए जिलों और स्थाई राजधानी का वादा

Ad

देहरादून: चुनावों से एन पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। आप ने वचन पत्र नाम से अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें बिजली, रोजगार के अलावा सबसे प्रमुख बात ये है कि आप ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने का वचन दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड में छह नए जिले बनाने की बात रखी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। बता दें गंगोत्री से आप के सीएम फेस कर्नल अजय कोठियाल ने घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में आप ने वादा किया है कि उत्तराखंड की पहाड़ी कृषि नीति लाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा।

आप की 10 प्रमुख गारंटी :-

  1. प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली
  2. 24 घंटे फ्री बिजली
  3. एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी
  4. रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपए भत्ता
  5. महिलाओं को एक हजार रुपए की सम्मान राशि
  6. शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता
  7. पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण
  8. मुफ्त तीर्थ यात्रा
  9. हर गांव तक सड़क
  10. हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा और उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आईआईटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे
  11. बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top