Nainital-Haldwani News

AAP ने जारी की 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, नैनीताल सीट से डॉ. भुवन आर्य को मिला टिकट

Ad

नैनीताल: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में फिलहाल सबसे आगे आम आदमी पार्टी चल रही है। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।जी हां, विधानसभा चुनावों के लिए आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस बारे में उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें दूसरी सूची में 18 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। जिसमें डोईवाला सीट से राजू मौर्य, भीमताल सीट से सागर पांडे, नैनीताल सीट से डॉ भुवन आर्य, गदरपुर सीट से जरनैल सिंह काली समेत कुल 18 को टिकट मिला है। घाट आंदोलन के नेता गुड्डू लाल को थराली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

आपको बता दें बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने 24 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें हल्द्वानी से समित टिक्कु को विधानसभा टिकट दिया गया था। फिलहाल कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी ने 42 प्रत्याशी घोषित किए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने का पार्टी को नुकसान होता है या फायदा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top