Election Talks

आप ने उत्तराखंड में जारी की प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट, कांग्रेस की बागी नेत्री को भी दिया टिकट

Ad

बाजपुर: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी की। बता दें इस लिस्ट में कुल 6 लोगों का नाम है। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि पार्टी अब तक 67 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जबकि कुल 3 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी रह गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई पांचवी सूची में एक नाम सुनीता बाजवा का भी है। पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से मैदान पर उतारा है। बता दें सुनीता बाजवा बीते रोज ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। वह अपने पति के साथ आप में शामिल हुई थी। सुनीता बाजवा का आप में आना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछली बार भाजपा की तरफ से लड़े यशपाल आर्य को सुनीता बाजवा ने कड़ी टक्कर दी थी। देखना रोचक होगा कि बाजपुर सीट पर चुनावों के समीकरण किस तरह के रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top