Uttarakhand News

उत्तराखंड में बड़ी हार के बाद AAP की नई टीम बननी शुरू, दीपक बाली को सौंपी कमान

Ad

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिन पार्टी ने प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग किया था। अब आप ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दीपक बाली को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें एक भी सीट नसीब नहीं हुई। सूपड़ा साफ होने के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी थी।

तभी अनुमान लगाया जा रहा था कि बहुत जल्द पार्टी की टीम दोबारा से तैयार की जाएगी। अब शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने टीम के पहले मेंबर की घोषणा कर दी है। काशीपुर सीट से चुनाव लड़े दीपक बाली को उत्तराखंड आम आदमी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपक वाली के नाम की घोषणा की गई। बता दें कि दीपक बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top