Uttarakhand News

गर्व के पल, देवभूमि की बेटी आरुषि निशंक बनी ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’-2020,मां गंगा को किया नमन

Ad

हरिद्वार: उत्तराखंड की बेटी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक को अर्थ डे नेटवर्क की ओर से स्टार 2020 का खिताब दिया गया है। जिसको लेकर आरुषि निशंक ने खुशी जताई है। आरुषि को ये पुरुस्कार पर्यावरण के कार्य के लिए मिला है। बता दें विदित हो कि अर्थ डे नेटवर्क वर्ष 1970 से दुनिया भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है। विश्व के 190 से अधिक देशों में 70 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। विगत 50 वर्षों से यह संस्था 50 हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों के बाद ब्रिटेन में लगा लॉकडाउन

यह भी पढ़े:उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

आरुषि ने बताया कि उनकी संस्था स्पर्श गंगा उत्तराखंड यूपी और अन्य कई राज्यों में गंगा के सफाई का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि नदियों के साफ सफाई व संरक्षण के लिए वो तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वो खुद व परिवार से प्रेरणा लेकर गंगा की सफाई कर रही हैं। आरुषि का कहना है कि मेरा जन्म गंगा किनारे हुआ है और मैं हमेशा गंगा से जुड़ाव महसूस करती हूं, इसलिए मुझे गंगा के लिए कार्य करना अच्छा लगता है। आरुषि ने अपनी प्रतिभा से यूथ आइकन अवॉर्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमेंट अवॉर्ड, टॉप-20 ग्लोबल विमेन अवॉर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान प्राप्त किए हैं ।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top