Dehradun News

पिता-भाई के बाद बेटी ने पहनी भारतीय सेना की वर्दी, पौड़ी की आस्था बिष्ट बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Ad

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने का काम सिर्फ प्रदेश के बेटे ही नहीं कर रहे हैं। बल्कि बेटियां भी देश सेवा में अपनी सहभागिता निभाने के लिए पुरजोर तरीके से लगी हुई हैं। उत्तराखंड की एक और बेटी ने सेना में शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। देहरादून निवासी आस्था बिष्ट हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड से पास होकर फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित सीला गांव की रहने वाली आस्था बिष्ट ने ना सिर्फ प्रदेश की बल्कि परिवार की सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। वर्तमान में देहरादून के बनियावाला में निवास करने वाले आस्था के पिता मेहरबान सिंह बिष्ट पूर्व में सैनिक रहे हैं। जबकि मां सुनीता गृहणी हैं। उनके भाई शुभम बिष्ट फिलहाल सेना में कैप्टन हैं। आस्था के सेना में जाने की सबसे बड़ी प्रेरणा बनने के काम पिता व भाई ने ही किया है।

आस्था की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आइएमए से पूरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कालेज से बीएससी और एसजीआरआर पीजी कालेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। शनिवार को हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर आस्था बिष्ट फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top