Uttarakhand News

देहरादून की अभिलाषा बहुगुणा को मिला सम्मान, अपने काम से देश में बनाई पहचान

Ad

देहरादून: उद्यमी अभिलाषा बहुगुणा ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्मार्ट वैल्यू चेन के लिए लघु उद्योग श्रेणी में प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए NASSCOM इंस्पायर अवार्ड 2022-23 जीता है। बहुगुणा को लद्दाख के पहली पीढ़ी के अर्ध-कुशल कारीगरों को कुशल निर्माताओं और एक फैशन लेबल के मालिक बनाने में कौशलवर्धन के लिए सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बहुगुणा ने संस्थापक निदेशक के तौर पर ‘लूम्स ऑफ लद्दाख’ का पोषण किया, जिससे परिधान निर्माता और प्रबंधन में डिजाइनर और निर्माता कारीगरों की भागीदारी सुनिश्चित हो पाई।  बहुगुणा ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, “हमने एक ऐसी प्रणालीका को लागू किया जो कारीगरों को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए समय पर जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाती है और जिसके परिणामस्वरूप संस्था सदस्यों का काम और आमदनी बढ़ी”।

बहुगुणा ने कहा कि लूम्स ऑफ लद्दाख वुमेन कोऑपरेटिव लिमिटेड ने एक वैश्विक लग्जरी ब्रांड बनाया है जो पश्मीना फाइबर का मूल्यवर्धन करता है।लेह और न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन इलाक़े से लूम्स ऑफ लद्दाख के स्टोर खुदरा बिक्री भी कर रहे हैं।  लेह और कारगिल जिलों में 22 विकेन्द्रीकृत गांवों में लद्दाख परिधान निर्माण के करघे गांवों और लेह शहर के बीच 9000-17000 फीट की ऊंचाई पर 10 से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

विकेन्द्रीकृत ग्राम केंद्र 2000-30000 रुपये की सीमा में लद्दाख पश्मीना और ऊन के साथ शॉल, स्टोल और स्कार्फ जैसे बुने हुए स्वेटर, मोजे, टोपी और दस्ताने जैसे मानकीकृत हस्तकला का निर्माण करते हैं।बहुगुणा ने कहा कि लेह में केंद्रीकृत एटेलियर में परिधानों का निर्माण शुरू कर दिया है और चुशुल वर्क स्टूडियो परिधान निर्माण इकाई के विस्तार के लिए भी तैयार है।

लूम्स ऑफ लद्दाख वूमेन कोऑपरेटिव लिमिटेड अप्रैल 2023 में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) लद्दाख के साथ मिलकर एक सामाजिक पहल के तहत नया फ़ैशन लेबल ‘पेरक’ भी लॉन्च कर रही है। निर्माताओं के स्वामित्व वाला ब्रांड बुनियादी ढांचे के विकास, क्षमता निर्माण, संस्था निर्माण और ब्रांड निर्माण के माध्यम से लेह और कारगिल जिलों के सीमांत गांवों में विकेन्द्रीकृत परिधान निर्माण उद्योग स्थापित कर रहा है। इसे NABFoundation और AWWA लद्दाख द्वारा समर्थित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top