Sports News

उत्तराखंड के अभिमन्यु लेंगे Team India में कप्तान रोहित शर्मा की जगह

Ad

देहरादून: बड़ी खबर ये है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से रविवार को बाहर हो गए हैं। बता दें कि भारत की टीम बांग्लादेश के खिलाफ सात दिसंबर को मीरपुर में जब दूसरा वनडे खेल रही थी, तभी फील्डिंग के दौरान रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। अब उत्तराखंड के अभिमन्यु को टेस्ट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गयी है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

अभिमन्यु की बात करें तो वह टेस्ट टीम के साथ पहले भी जुड़े रहे हैं। रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद अभिमन्यु का चयन इसलिए भी भारतीय दल में हुआ है क्योंकि फिलहाल वो अच्छी फॉर्म में हैं। अभिमन्यु की कप्तानी में ही हाल में भारतीय ए टीम ने बांग्लादेश ए टीम को हराया है। दोनों मुकाबलों में अभिमन्यु के बल्ले से शतकीय पारी निकली। ऐसे में रोहित के चोटिल होने के बाद से ही उनके नाम की चर्चा हो रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top