Tehri News

अच्छी सैलेरी होने के बाद भी नहीं छोड़ी तैयारी, सेना में ऑफिसर बना पहाड़ का अभिषेक

Ad

देहरादून: पहाड़ के युवाओं में अपने सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। भले ही उनके पास आराम हो लेकिन वह अपने सपनों के साथ समझौता नहीं करते हैं। और अगर सपना देश सेवा का हो तो फिर संकल्प और मजबूत रहता है। टिहरी गढ़वाल के बुडकोट निवासी अभिषेक बडोनी ने इस कथन को सही साबित किया है। उनका भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी के रुप में चयन हुआ है। अभिषेक बडोनी अब अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई के लिए रवाना होंगे और 30 अक्टूबर से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

चंद्रबदनी गांव निवासी अभिषेक बडोनी ने सेना में जाने का सपना अपने घर में ही देखा। उनके दादा सेना में थे और वहीं से उन्होंने भारतीय सेना में जाने का सपना देखा था, जो अब पूरा हो गया है। अभिषेक के पास अच्छी नौकरी थी लेकिन उन्होंने सेना में जाने की सपने को बिल्कुल नहीं छोड़ा। पिता ओमप्रकाश बडोनी ने बताया कि अभिषेक का बीटेक करने के बाद द TCS में चयन हो गया था लेकिन उन्होंने सेना में जाने की तैयारी नहीं छोड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top