Nainital-Haldwani News

CBSE 10वीें के नतीजे घोषित, एबीएम के विद्यार्थियों ने रोशन किया शहर का नाम

Ad

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटर के बाद हाईस्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल के मोहम्मद अली 97% अंक प्राप्त कर दसवीं के टॉपर रहे। इसके बाद रिया जोशी 94 प्रतिशत, तुषार निगल्टिया 93 और गीता जोशी 92.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। नतीजों के बाद विद्यालय के मैनेजमेंट एवं अध्यापकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रबंधक दिवस शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को कामयाबी के लिए बधाई लेकिन यह आपके करियर की शुरूआत है। यहां से विद्यार्थियों को अपने करियर को दिशा देने होती है। एबीएम परिवार आशा करता है कि आप सभी बिना किसी दवाब के अपने करियर की राह चुनेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top