Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ABM स्कूल के मोहित मेहरा को बधाई दें, इंटर में हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

Ad

हल्द्वानी: सीबीएसई ने शुक्रवार को इंटर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हल्द्वानी में भी युवाओं का शानदार प्रदर्शन रहा। गांधी आश्रम फतेहपुर स्थित एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बात करें तो मोहित मेहरा ने 97% हासिल कर स्कूल टॉप किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा विनीत पांडे को 94%, पलक जीना , गरिमा पंत और लक्षिता पांडे को भी 92 प्रतिशत अंक हासिल हुए। इस मौके पर एबीएम स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर शहर में स्कूल का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top