Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गर्मी से लोग परेशान, एसी-कूलर की भी एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Ad

Haldwani news: इस साल गर्मी ने पिछले कई सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी होने के वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर खरीदने पहुंच रहे हैं। इससे इलेक्ट्रानिक बाजार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनर की मांग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हल्द्वानी शहर का भी कुछ ऐसा ही हाल है…. ( AC demand increases )

ADVERTISEMENTS Ad

एसी की चल रही एडवांस बुंकिग

हल्द्वानी में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार एसी की मांग कई गुना तक बढ़ गई है। वहीं एसी के दाम भी पांच से सात प्रतिशत तक बढ़े हैं। एसी की बढ़ती मांग के वजह से शहर के इलेक्ट्रानिक बाजार में एसी की कमी हो गई है। रेलवे बाजार की एक इलेक्ट्रानिक दुकान में ही 20 लोगों ने एडवांस बुंकिग कराई है। रेलवे बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान बेचने वाली करीब 20 दुकानें हैं। लेकिन हालात यह हैं कि ग्राहकों एसी तो दूर, 10 हजार से कम के छोटे कूलर तक नहीं मिल रहे हैं। वहीं जिन कारोबारियों के पास एसी-कूलर हैं वे ग्राहकों को अधिक दामों में बेच रहे हैं। ( AC demand increases in haldwani )

बता दें कि ज्यादातर एसी और कूलर बनाने वाली कंपनियां दक्षिण भारत में हैं। लेकिन इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से ज्यादातार एसी और कूलर की खपत दक्षिण भारत में ही हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top