Uttarakhand News

Video:ऋषिकेश से हल्द्वानी बारातियो को लेकर आ रही बस पलटी

Ad

देहरादून:मंगलवार सुबह ऋषिकेश में एक बस पलट गई। बस  सुबह करीब 5.30 बजे बारातियों को लेकर ऋषिकेश से हल्द्वानी जा रही । तुरंत बचाव कार्य की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे। थाना रायवाला से पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचा और बस के आगे का शीशा तोड़कर खिड़कियों से एक-एक करके यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।बस में कुल 28 यात्री सवार थे।घायलों को 108 की मदद से तकाल प्राथमिक उपचार दिया गया।सभी यात्रियों को बाद उपचार के द्वारा उचित माध्यम उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।बताया जा रहा है कि हाइवे में सड़क निर्माण का अधूरा कार्य दुर्घटना की वजह बना और इसी वजह से बस पलटी।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून पुलिस के अनुसार बस रायवाला बाज़ार में पवन स्वीट शॉप के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।बस को क्रेन की मदद से मेन रोड से हटाया गया और यातायात को सुचारू किया गया।

वीडियो अगली स्लाइड पर 

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top