Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी: शहर में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक शादी से लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीर ने घायल युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक शादी से वापस आते वक्त फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक राहगीर ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद के रूप में हुई।

अभिषेक जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी था। वह एक होटल में शैफ का काम करता था। अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। अभिषेक के बड़े भाई की 15 मई को शादी होनी है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं शादी वाले घर में जवान बेटे की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है।

To Top
Ad