Almora News

अल्मोड़ा–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, एक कार दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत

accident
Ad

Almora: Acident: Teachers: Police: अल्मोड़ा–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना के पास एक कार दुर्घटना में तीन शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी शिक्षक अल्मोड़ा से हल्द्वानी किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खैरना के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और नीचे बह रही नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अंधेरा और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य चलाते हुए कार तक पहुंच बनाई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top