Almora News

अल्मोड़ा हाइवे पर हादसा, बागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी… एक की हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में सड़क हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को अल्मोड़ा हाईवे में निगलाट के पास एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचाना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ। जिसमें चालक हयात सिंह की मौत हो गई। वहीं कार सवार 2 लोग बुरी तरह फंस गए। घायलों की पहचान खुशहाल सिंह पुत्र भवान सिंह और खिम सिंह पुत्र पान सिंह, लीती कपकोट के रूप में हुई है। तीनों बरेली से बागेश्वर जा रहे थे। कार सवार घायलों ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे वह बागेश्वर से बरेली राममूर्ति में एक मरीज भर्ती करने गए थे। वहां से शुक्रवार की सुबह वह वापस लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top