Champawat News

उत्तराखंड: सड़क हादसे में भाजपा नेता की हुई मौत, खाई में गिर गया वाहन

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी को लगा एक और झटका
Ad

चम्पावत: मॉनसून में उत्तराखंड में सड़क हादसे की संख्या बढ़ जाती है। चंपावत जिले में हुए एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद उत्तराखंड भाजपा टीम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह टनकपुर – चम्पावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब उनका वाहन स्वाला के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह की मौत हो गई और वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे पढ़ें…

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top