Nainital-Haldwani News

गरमपानी में सड़क हादसा, कार खाई में गिरी और अल्मोड़ा निवासी चालक की मौत

Ad

हल्द्वानी: जिले में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना गरमपानी क्षेत्र की है। सुबह 7 बजे पुलिस को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई मे गिरने की सूचना मिली थी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बीच कार चालक का शव बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चौकी प्रभारी खेरना दिलीप कुमार ने बताया कि ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया गया है। कार चालक के पास एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई है।

मृतक कमल कुमार वर्मा पुत्र बीएल वर्मा अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला का रहने वाला है। माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सड़क हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top