Nainital-Haldwani News

कमलुवागांजा रोड पर हादसा, स्कूटी में सवार पिता और दो बच्चों की हुई मौत

Ad

हल्द्वानी : हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता और उसके साथ बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र के रहने वाले थे और खेतों में बटाईदारी का काम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, जय सिंह नामक व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और दूसरे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top