Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सड़क हादसा,अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Ad

हल्द्वानी:ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक के पीछे बैठा था। खबर के अनुसार  इंद्रानगर निवासी 23 वर्षीय मो. उबेश पुत्र अनीस ट्रांसपोर्टनगर की किसी दुकान पर काम करता था। आज सुबह घर से तैयार होकर वह दुकान के लिए निकला और ट्रांसपोर्टनगर के अंदर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि वो एक अपाचे बाइक में सवार था और बाइक कोई अन्य युवक चला रहा था। इस हादसे में बाइक में पीछे बैठे मो. उबेश की मौत हो गई, वहीं बाइक चालक घायल हो गया जिसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने अधिकार में ले लिया है। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top