Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में डंपर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को रौंदा, उपचार के दौरान मौत

Ad

हल्द्वानी: एक और भीषण सड़क हादसे का समाचार सुशीला तिवारी अस्पताल से सामने आया है। हल्द्वानी में विगत रात्रि एक डंपर और स्कूटी की टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर अपनी कार्रवाई की। युवक की पहचान देवलचौड़ के नवीन सिंह के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल बीती देर शाम स्कूटी पर सवार होकर जैसे ही देवलचौड़ चौराहे से आगे पहुंचे, वैसे ही अनियंत्रित गति से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में नवीन सिंह को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया था।

अब उपचार के दौरान नवीन सिंह की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया, ठीक वैसे ही पुलिस की एक टीम ने आकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीपीनगर चौकी पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त मृतक किसी काम से जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top