Chamoli News

बद्रीनाथ यात्रा से वापस आ रहे युवकों की कार पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

Ad

देहरादून: बरसात के मौसम में उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन इसकी एक बड़ी वजह है। इसी तरह का एक केस कर्णप्रयाग से सामने आ रहा है। बद्रीनाथ यात्रा से वापस आ रही एक कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। इस हादसे में 29 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ यात्रा से वापस आ रहे 29 वर्षीय सौरभ अग्रवाल की कार में पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। राहगीरों की मदद से उन्हें कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया लेकिन उन्होंने तम तोड़ दिया। मृतक सौरव अग्रवाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनके साथ कार में सवार अन्य 2 लोगों को भी चोट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top