Nainital-Haldwani News

पदमपुरी में सड़क हादसा, हल्द्वानी निवासी दंपत्ति की कार खाई में गिरी

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में एक सड़क हादसे के मामले सामने आ रहा है। भीमताल से सुंदरखाल जा रही कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, भोलेनाथ गार्डन आशीष कार्की पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे ।

ADVERTISEMENTS Ad

पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कार दुर्घटना में घायल दोनों दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला गया। प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top