Pithoragarh News

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों की वजह से सामने आई जानकारी

Ad

पिथौरागढ़: सड़क हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई।  होटल व्यवसायी भुवन गुंज्याल शुक्रवार देर रात अपने वाहन से पिथौरागढ़ नगर से होटल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चंडाक रोड पर झरने के निकट वाहन चट्टान से जा टकराया और गहरी  खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रात होने की वजह से सड़क हादसे के बारे में किसी को नहीं पता चला। 

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खाई में एक कार दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। खाई में उतरने के बाद उन्होंने देखा कि क्षतिग्रस्त कार के पास कारोबारी भुवन का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भुवन गुंज्याल नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल है। होटल के अलावा उनकी एक कपड़े की दुकान भी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top