Champawat News

उत्तराखंड विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का वाहन पलटा

Ad

उत्तराखंड: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है। चुनावी तैयारियों में जुटी उत्तराखंड भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं का वाहन पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। यह घटना सूखीढांग की बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा कार्यकर्ताओं की मैक्स संख्या- UK 02TA 0566 बुधवार को चम्पावत में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए जा रही थी और इसी बीच खिरद्वारी क्षेत्र के सूखीढांग के समीप पलट गई। हादसे में घायलों की पहचान 80 वर्षीय रघुवर सिंह, 75 वर्षीय कृष्ण सिंह, 38 वर्षीय बालक सिंह, 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह, 26 वर्षीय चंद्र सिंह व 26 वर्षीय चालक नरेश सिंह के रूप में हुई है।

सड़क पर पाला पड़ने की वजह से ये हादसा हुआ। संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डा. घनश्याम तिवारी, डा. हेमंत शर्मा, डा. बीके जोशी ने घायलों का उपचार किया। डॉक्टरों ने ज्यादा चोटिल कार्यकर्ताओं को बाहर इलाज कराने की सलाह दी गई है। रघुवर सिंह, कृष्ण सिंह और बालम सिंह को ज्यादा चोट आ गई। जबकि नरेश सिंह, नरेंद्र सिंह व चंद्र सिंह को अंदरूनी चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top