Udham Singh Nagar News

कॉलेज के पास टला बड़ा हादसा, बस पलटने से घायल हुए 30 यात्री

Ad

सितारगंज: अभी कुछ देर पहले पाल कॉलेज के पास एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल खटीमा की ओर से आ रही सवारियों से लदी बस किच्छा रोड पर कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी की गति धीमी थी, इसलिए जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि चालक, परिचालक समेत 30 यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सोमवार को किच्छा खटीमा रोड पर एक निजी बस वीरेंद्रनगर गांव के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी की वजह से ये बस खंती में पलट गई। पाल कॉलेज के पास हुए इस हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जिन्होंने गाड़ी के नीचे दबे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

बाद में घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने जानकारी दी और बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल ये बताया जा रहा है कि कारण तकनीकी खामी से जुड़े ही रहे। बहरहाल मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। डॉक्टर अभिलाषा पांडे का कहना था कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top