Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने गए चार युवकों में से एक की मौत

Ad

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ से एक दुखद मामला सामने आया है। सड़क हादसों की लंबी फेहरिस्त में एक और हादसा जुड़ गया है। दरअसल पिथौरागढ़ में की रचना पुल के पास एक कार अपना नियंत्रण खो बैठी। जिस वजह से कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक एक कार मुनस्यारी से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। तभी पिथौरागढ़ के खिरचना पुल के पास गाड़ी चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिस कारण गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी सवार थे।

बता दें कि हादसे में चारू चन्द्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस की मानें तो ये सभी हल्द्वानी से घूमने के लिए मुनस्यारी आए थे। यहां से लौटते वक्त रास्ते में ये भीषण हादसा हुआ है। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां से तीनों घायलों को सीएचसी कनालीछीना भेजा गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top