Haridwar News

उत्तराखंड में फिर रफ्तार बनी काल, हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

File Photo
Ad

देहरादून: हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन लोगों की जान भी चली गई। बताया गया है कि सोमवार देर रात गेंडीखाता के पास दर्दनाक हादसा हुआ। कार और एक वाहन की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रमोद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और साले रोहित के साथ कार से बिजनौर से जोलीग्रांट दवाई लेने जा रहे थे। गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया और प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी किरतपुर बिजनौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक जिस कंटेनर से कार टकराई है उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top