Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के पास हादसे में दो लोगों की मौत, रातभर खाई में पड़े रहे शव

File Photo
Ad

पिथौरागढ़: एक और हादसे की खबर ने माहौल गमगीन कर दिया है। झूलाघाट जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतड़ी के पास सुबह सुबह स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार देखी तो उनके होश उड़ गए। कार बीती रात खाई में गिरी थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि शव रात भर खाई में पड़े रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के समीप झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के पास देर रात एक कार यूके 05 टीए 3501 खाई में गिर गई। इस वजह से कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता सुबह तब पता लगा जब अमतडी से कुछ दूर पहले कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी गई।

ग्रामीणों ने शव देखे तो तुरंत आगे सूचना पहुंचाई और फिर एसएसबी की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top