Uttarkashi News

उत्तरकाशी में बस खाई में गिरी, यात्रियों की मौत का आंकड़ा हुआ 26

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में हुए एक सड़क हादसे के चलते पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उत्तरकाशी में एक बस गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे और 26 के शव बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास हुआ। बस में 28 यात्री सवार थे। अभी तक 26 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 26 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से यात्रियों को लेकर निकली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी यमुनेत्री जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top