Chamoli News

चमोली में हादसा, वाहन में सवार थे 12 से अधिक लोग, रक्षा करना प्रभु…

File Photo
Ad

चमोली: जिले से एक बड़ा और दुखद मामला सामने आया है। एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। यहां जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में 12 से ज्यादा लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को जोशीमठ के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top