Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस ने दी अच्छी खबर, यूक्रेन में फंसे 30 से ज्यादा छात्र पहुंचे अपने घर

Ad

हल्द्वानी: ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लेकर आने का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड पुलिस ने अच्छी खबर दी है। उत्तराखंड पुलिस ने पुष्टि की है कि अबतक 30 से भी अधिक छात्रों को उत्तराखंड वापस लाया गया है। जिसमें नैनीताल जिले के भी छात्र शामिल हैं। बता दें कि सभी छात्र सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक यूक्रेन से अब तक ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत रेस्क्यू किए गए भारतीय नागरिकों और छात्रों की संख्या 1156 हो गई है। इधर, उत्तराखंड पुलिस की मानें तो अबतक उत्तराखंड के करीब 37 छात्र सकुशल अपने घर लौट गए हैं। घर वापसी पर छात्रों का कहना है यूक्रेन में खाने-पीने की दिक्कत है। हर तरफ से गोलीबारी और बमबारी की भयानक आवाजें आ रही हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन खारकीव में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में भी चिंता काफी हद तक बढ़ गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार वैक्यूम बम का इस्तेमाल करने के बाद रूस ने यूक्रेन के सभी शहरों में आक्रमण तेज कर दिया है। अच्छी बात ये है कि भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कवायद कर रही है।

अबतक भारत लाए नागरिक

  • 26 फरवरी- 219 बुकारेस्ट- मुम्बई
  • 27 फरवरी- 250 – बुकारेस्ट- दिल्ली
  • 27 फरवरी-240- बुडापेस्ट- दिल्ली
  • 27 फरवरी- 198 – बुकारेस्ट- दिल्ली
  • 28 फरवरी – 249 – बुकारेस्ट – दिल्ली
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top