Uttarakhand News

आंचल ने लांच किया नया प्रोडक्ट, पहाड़ी बाजार में उतारी ‘छेना रबड़ी’,

Ad

Aanchal: Launch: Dairy: Uttarakhand: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता और विश्वसनीय उत्पाद प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार को संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘आंचल’ ब्रांड से जुड़े दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले एजेंटों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बैठक में उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को समझने, उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा वितरण प्रणाली को अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाने पर विशेष जोर दिया गया। एजेंटों ने फील्ड से मिली प्रतिक्रियाओं, वितरण में आने वाली समस्याओं और बाजार की मौजूदा चुनौतियों को बेझिझक साझा किया।

संघ के प्रबंधन ने एजेंटों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में उत्पादों की गुणवत्ता में व्यापक सुधार किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता मांग के अनुरूप नए उत्पादों और तकनीकी नवाचारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के दौरान ‘छेना रबड़ी’ नामक एक नए उत्पाद का लोकार्पण भी किया गया। यह उत्पाद पारंपरिक मिठास और पोषण का अनूठा संगम है, जिसे विशेष रूप से मिठाई पसंद करने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 25 रुपये प्रति कप तय की गई है।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि ‘आंचल’ का लक्ष्य है कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हर उपभोक्ता तक आसानी से पहुंचे। साथ ही एजेंटों को हरसंभव सहयोग और समर्थन देकर उन्हें और अधिक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संघ नवाचार, गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

बैठक में संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी हल्द्वानी हेमंत पाल, कुलदीप रेकवाल, मोहन पांडे, सुमित तिवारी, लोकेश शर्मा, सुमित पांडे, सुदर्शन, त्रिलोक और मनोज कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुग्ध विक्रेताओं में मनीष जोशी, रघुवीर सिंह, सुमित जोशी, अतुल अग्रवाल, भुवन सागुड़ी, राजू सागुड़ी, घनश्याम शर्मा, पूरन डोगरा, राजेंद्र जोशी और ललित मेहरा ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top