Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार, अकाउंटेंट को किया सस्पेंड…सभी CO के लिए बनाया नया नियम

Ad

हल्द्वानी: गुरुवार को डीजीपी अशोक कुमार हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने सभी सर्किल के क्राइम रजिस्टर भी चेक किए और वह नाराज दिखे। डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही करने के चलते लालकुआं सीओ के मुंशी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके साथ ही डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को 1 महीना और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में डीजीपी ने सभी सीओ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना क्राइम रजिस्टर अब खुद लिखेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

दौरान गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत महिला helpdesk में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों को मोबाइल फोन और सिम बांटे गए। जिससे महिला सुरक्षा के तहत पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top