Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्रर का एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Ad

Haldwani News: Ias Deepak Rawat Action: आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शिवकालोनी हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया। हल्द्वानी स्थित शिवकालोनी निवासियों ने आयुक्त रावत से शिकायत की गई कि शिवकालोनी वैलेजली हॉल में सिविल कोर्ट के समीप जो लम्बे समय से मलवे एवं गंदगी से भरा पडा था उक्त स्थल पर कुछ लोगों द्वारा उसमें अतिक्रमण किये जाने की शिकायत भी की गई। उक्त भूमि पर पार्क बनाने हेतु प्रस्तावित है। सम्बंधित लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुमायूं आयुक्त श्री रावत ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर पूर्व में भी अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा तत्काल हटाया गया। पुनः किए गए अतिक्रमण को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में अतिक्रमण की कार्यवाही की जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। कुमाऊं कमिश्वर ने कहा कि हा कि जहां-जहां सरकारी भूमि है सभी सरकारी भूमि की नियमित मानिटरिंग की जाए अगर अतिक्रमण है तो उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए तथा सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top