Uttarakhand News

पहले वेतन बांटा फिर दिया आदेश…अब उत्तराखंड रोडवेज कर्मियों की मनमानी नहीं चलेगी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज ने बीते दिन हजारों कर्मचारियों को दिसंबर महीने की सैलरी दे दी है। वेतन देने के ठीक दूसरे दिन उत्तराखंड रोडवेज में कर्मचारियों के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अगर अब रोडवेज कर्मी समय पर दफ्तर नहीं आते या समय से पहले दफ्तर छोड़ देते हैं, तो उन पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों के खिलाफ लगातार ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं, जिसमें यह पाया जाता है कि वह समय से ड्यूटी पर नहीं आते या फिर ड्यूटी खत्म होने से पहले ही चले जाते हैं। गौरतलब है कि रोडवेज में ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की संख्या अधिक है। जो अपने तैनाती स्थल से दूर रहते हैं।

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने जानकारी दी और बताया कि ऐसे अधिकारी दफ्तर समय पर भी नहीं आते और पूरे समय दफ्तर में रहते भी नहीं है। यह रोजाना निगम की बसों में अप डाउन करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ है अगर सभी कर्मचारी समय का पालन नहीं करेंगे तो पूरे विभाग में गलत संदेश जाता है। जिससे बस संचालन भी प्रभावित होता है।

इसी कड़ी में महाप्रबंधक ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में कोई अधिकारी या कर्मचारी समय से ड्यूटी पर मौजूद नहीं होता तो उसका तबादला दूसरे मंडल में कर दिया जाएगा। बता दें कि अब बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top