Pithoragarh News

मशहूर कॉमेडियन ‘मामा जी’ बने उत्तराखंड के दामाद, शादी में पहुंचे पंकज त्रिपाठी

देहरादून: आप भी टीवी देखने के शौकीन हैं तो अभिनेता परितोष त्रिपाठी का नाम आपने जरूर सुना होगा। परितोष त्रिपाठी को मामा जी के नाम से काफी जाना जाता है। अब परितोष उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। बीते दिनों परितोष ने पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी के साथ शादी कर ली। खास बात यह कि बारात में बड़े नामी-गिरामी लोग मौजूद रहे।

बता दें कि किमाड़ी के अतरक्षिया रिजॉर्ट में शुक्रवार को परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी शिरकत की। गौरतलब है कि गुरुवार से ही शादी की रस्म शुरू हो गई थी। परितोष त्रिपाठी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर ने मामा जी के नाम से काफी मशहूर है।

परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी की शादी में बड़ी हस्तियां आई थी। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी, गीता कपूर सहित अन्य अभिनेता और अभिनेत्री भी मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शादी में शामिल हुए। परितोष त्रिपाठी एंकर होने के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

To Top