Nainital-Haldwani News

“फैमिली मैन” की अभिनेत्री पहुंची कैंची धाम…जय हो बाबा नीम करौली महाराज

Ad

नैनीताल: जनपद के भवाली शहर के पास स्थित कैंची धाम मंदिर में प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या अब पहले से भी अधिक बढ़ने लगी है। बाबा नीम करोली महाराज मैं आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की कोई गिनती नहीं है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी नीम करोली बाबा को खूब मानते हैं इसी क्रम में अब अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंची हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सामंथा काफी सालों तक साउथ की फिल्मों में काम करती हुई आई हैं। उन्हें साउथ में बहुत बड़ा सुपरस्टार भी माना जाता है। अब उन्होंने अपने कदम बॉलीवुड की तरफ भी बढ़ाए हैं। महान अभिनेताओं में से एक मनोज वाजपेई के साथ उन्होंने द फैमिली मैन सीजन 2 में बेहतरीन अभिनय कर फैंस का दिल जीता था। इसके अलावा पुष्पा फिल्म के एक गाने में भी सामंथा नजर आई थी।

पुष्पा फिल्म का यह गाना कहने को तो एक आइटम सॉन्ग था। मगर इस गाने में बड़ी ही संजीदगी के साथ पुरुषों की गंदी नियत पर प्रहार किया गया था। अब सामंथा बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें कैंची धाम की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। वह इस समय नैनीताल, उत्तराखंड में वरुण धवन के साथ रूसो ब्रदर्स के प्रोजेक्ट सिटाडेल की शूटिंग के लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top