Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आदर्श ने बैंकॉक में किया कमाल, एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Ad

हल्द्वानी: खेल के मैदान में राज्य के युवा कमाल कर रहा है। रोजाना कोई ना कोई खबर सामने आती है, जो बताती है कि उत्तराखंड के बच्चे किसी भी चीज में पीछे नहीं हैं। भारत ही नहीं युवाओं ने विदेशों में आयोजित प्रतियोगिता में भी झंड़े गाड़े हैं। इसी क्रम में हल्द्वानी नैनीताल के आदर्श शर्मा ने भी देवभूमि का नाम रौशन किया है। आदर्श शर्मा ने बैंकॉक में कांस्य पदक जीता है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुकाबिक 7th जु-जित्सु एशियन चैंपियनशिप 2023 का आयोजन बैंकॉक ( थायलैंड) में हुआ था। आदर्श शर्मा ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जु-जुत्सु कांटेक्ट फाइट -94 कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया है। आदर्श की इस कामयाबी के बाद उन्हें शहर के लोग बधाई दे रहे हैं।

जु-जित्सु में इससे पहले हल्द्वानी निवासी नव्या पांडे ने भी कमाल किया है। हल्द्वानी जज फार्म निवासी नव्या पांडे  2017 में दिल्ली में हुए राष्ट्रीय जु जित्सु में उसने दो गोल्ड मेडल, 2018 में केरल में एक गोल्ड मेडल व वर्ष 2019 में चेन्नई में दो गोल्ड मेडल जीते। 2017 में तुर्कमेनिस्तान में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में हुए एशियाई इनडोर और मार्शल आर्ट गेम्स में चौथी रैंक हासिल करने के बाद 2019 में चेन्नई में हुई दक्षिण एशियाई चैंपियशिप में नव्या ने फिर गोल्ड मेडल जीता। सिलसिला लगातार चलता ही आ रहा है। 2019 में थाईलैंड में ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में कांस्य और 2020 में भी नव्या ने यूरोप में हुई विश्व युगल ई-टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top