Uttarakhand News

आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा की शुरुआत, आप भी कर सकते हैं बुकिंग

Ad

Haldwani News: पवित्र आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस यात्रा की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम उठा रहा है। काठगोदाम स्थित टीआरसी से केएमवीएन के एमडी विनीत तोमर ने प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा शुरू करने से पहले कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा सभी यात्रियों का स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रथम दल में कुल 19 यात्री शामिल रहे। सबसे ज्यादा यात्री गुजरात और महाराष्ट्र के रहे। सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। 5 मई से शुरू हुई है यात्रा 12 मई को समाप्त होगी। यात्री इस दौरान कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिसमें नीम करोली आश्रम, चितई गोलू मंदिर और जागेश्वर धाम शामिल है।

इस मौके पर एमडी विनीत तोमर ने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो इसके लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं, उन्होने कहा कि 1991 से KMVN यात्रा करा रहा है। कई यात्री ऐसे हैं जिन्होंने कई बार कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित यात्रा का लाभ उठाया हैं, ये बताता है कि हम सफल आयोजन करने मे कामयाब रहे हैं।

कुछ यात्रियों ने बताया कि उत्तराखंड आना पसंद करते हैं और इस वजह से आदि कैलाश पर्वत यात्रा पर जा रहे हैं। बता दें कि आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा की शुरुआत मई से हो गई है और यह यात्रा 6 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए 20 दल बनाएं गए हैं।

अगर आप भी यात्रा करना चाहते हैं तो पंजीकरण कर सकते हैं। वही आप 9412037092,9997734698 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top