Pauri News

देवभूमि की अदिति ने कड़ी मेहनत से पाया मुकाम, UP में मिली जेल अधीक्षक की जिम्मेदारी

Ad

कोटद्वार: पहाड़ के युवा लगातार नए आयाम छू रहे हैं। खासकर बेटियां अब पंख लगाकर खुद भी उड़ान भर रही हैं और उत्तराखंड का भी नाम रौशन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कोटद्वार की एक बेटी की उपलब्धि के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल कोटद्वार की अदिति को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बेटी का चयन उत्तर प्रदेश में जेल अधीक्षक के रूप में हुआ है। जो कि सिर्फ कोटद्वार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अच्छी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में जेल अधीक्षकों और डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड बीते रोज हुई। जिसमें कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव समेत आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। गौरतलब है कि जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और अब वो जेल की कमान संभालेंगे। अदिति श्रीवास्तव की बात करें तो वह हमेशा से पुलिस में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती थीं। अब बेटी की मेहनत सफल हुई है। इस मौके पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी, डीआईजी रवि शंकर छवि, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी, अधीक्षक एके. सिंह और अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top