Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के आदित्य और आयुष का उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन

Ad

Lalkuan news: Aditya joshi: Ayush Chauhan: उत्तराखंड के छात्र आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।  राज्य के बेटे अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं। जिस उमर में बच्चे वीडियो गेम, मोबाइल, टीवी पर हमेशा अपना समय गुजारते हैं। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो इन सभ चीजों को छोड़ कर कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिससे पूरा शहर और राज्य उनपर गर्व महसूस करता है। आज हम नैनीताल जिले के जिन दो युवा छात्रों के बारे में आपको बताने जा रहें हैं उन्होने भी कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे पूरे शहर और राज्य को उनपर गर्व है। हम बात कर रहे हैं लालकुआं निवासी आदित्य जोशी और आयूष चौहान की। जिनका चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ है। ( Aditya And Ayush Selected in Uttarakhand sports college )

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों परिवारों में खुशी का माहौल

बता दें कि घोड़ानाला स्थित चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय के आदित्य जोशी पुत्र नंद बल्लभ जोशी निवासी पूर्वी राजीव नगर और आयूष चौहान पुत्र पंकज सिंह चौहान निवासी सुभाष नगर ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। बच्चों की इस उपलब्धि पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। तो वहीं दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विद्यालय प्रबंधक बसंत पांडे, प्रधानाचार्य ललित मोहन कांडपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बी सी भट्ट , एमडी सुनीता पांडे, जिला जूडो कोच दिनेश कुमार और कविता आर्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है। आदित्य और आयुष की इस अभूतपूर्व सफलता पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। ( Aditya joshi And Ayush chauhan )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top